
सिवनी मालवा / अखिल भारतीय कायस्थ महासभा मध्य भारत नर्मदापुरम के जिलाध्यक्ष शैलेंद्रनाथ श्रीवास्तव के नेतृत्व में युवा प्रकोष्ठ सिवनीमालवा जिला नर्मदापुरम में एक आवश्यक बैठक हुई, बैठक में नर्मदापुरम में भगवान श्री चित्रगुप्त जी के कोठी बाजार में नवनिर्मित मंदिर को लेकर संरक्षक श्री विनय खरे की अध्यक्षता में दो दिवसीय 24 एवम 25 फरवरी के कार्यक्रम को लेकर चर्चा हुई। बैठक में अधिक से अधिक संख्या में सिवनीमालवा तहसील से नर्मदापुरम पहुँचने एवम कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर चर्चा हुई। कार्यक्रम में 24 फरवरी को सुबह 07 बजे से कलश यात्रा,मंडपम प्रवेश एवम 25 फरवरी को अभिषेक,प्राणप्रतिष्ठा समारोह, भंडारा आदि कार्यक्रम में अधिक से अधिक सपरिवार चित्रांश बंधु पहुँचकर उपस्थित होवें, इस हेतु चर्चा कर सभी बंधुओं ने अपनी सहमति दी। बैठक में वरिष्ठ एवम युवा प्रकोष्ठ के सभी महिला एवं पुरुष सदस्यों सुरेश खरे, वीरेंद्र श्रीवास्तव, नीलेश श्रीवास्तव, लाल बहाददुर श्रीवास्तव, रेवाशंकर श्रीवास्तव, विपिन खरे, राजेश श्रीवास्तव, बबलू राजेश श्रीवास्तव (लाला), राकेश श्रीवास्तव, उमेश गौड़, (नगर अध्यक्ष) पंकज वर्मा, (जिला उपाध्यक्ष) दीपक गौड़ आदि सभी कार्यकारणी सदस्य रवि खरे, पुनीत वर्मा, यश श्रीवास्तव, महिला प्रकोष्ठ में संरक्षक श्रीमती दीपिका सक्सेना, नगरध्यक्ष श्रीमती ज्योति गौड़, दीप्ति वर्मा, गीतांजलि गौड़ आदि सभी कार्यकारणी महिला सदस्य,वरिष्ठ सदस्य बच्चे उपस्थित रहे।

