
इटारसी / आमंत्रित अतिथि जीतेंद्र राजवंशी महेश बाथरे व शुभम भगोरिया द्वारा संत गाडगे महाराज चित्र पर फूल माला अर्पण कर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किए गए हिंदू महाशक्ति संघ के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी पत्रकार जीतेंद्र राजवंशी को सम्मानित किया गया। संत गाडगे महाराज की जयंती के अवसर पर रजक समाज द्वारा पूजन अर्चन व भोजन वितरण किया गया। इस अवसर पर अनेक समाज सेवी व हिंदू संगठन के लोगो का सम्मान किया गया। कार्यक्रम के आयोजक मुन्ना लाल भगोरिया ने बताया कि इस भव्य कार्यक्रम में महेश बाथरे जिला अध्यक्ष अखिल भारतीय धोबी महासभा, चंद्रभान कनोजिया, मोतीलाल भगोरिया, हिंदू महाशक्ति संघ के हिमांशु तिवारी, कालीचरण बामने, वीर मालवीय व संभागीय उपाध्यक्ष चंदन बाथरी, विजय मालवीय (सोनू) अमित मालवीय, चंदन भगोरिया, वीरेंद्र तिलोटिया, मन्नालाल रजक, बीरू बाथरी, लोकेश मालवीय उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में मौजूद मातृशक्ति व कन्याओं का स्वागत व कार्यक्रम का संचालन नगर अध्यक्ष मोतीलाल भगोरिया ने किया। इस अवसर पर भाजपा नेता जोगेंदर सिंह, एडवोकेट मनोज शर्मा का भी सम्मान किया गया। आभार प्रदर्शन शुभम भगोरिया द्वारा किया गया।

