
नर्मदापुरम / जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव मनोहर बिलथरिया ने बताया कि तारीख 24/2/2026 दिन मंगलवार को समय दोपहर 2 बजे से चयन प्रक्रिया शुरू होगी। इस ट्रायल में पिपरिया, सिवनी मालवा, सोहागपुर, बनखेड़ी, नर्मदापुरम तहसील के खिलाड़ी शामिल हो सकते हैं। सभी से अनुरोध है कि समय पर पहुँचकर इस ट्रायल में भाग लें और अपनी प्रतिभा दिखाएं। चयनित टीम दिनांक 26 फरवरी से होने वाले अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता में शामिल होगी।

