
नर्मदापुरम / मध्यप्रदेश की शिक्षक समाज के लिए एक प्रेरणादायक और ऐतिहासिक पहल के रूप में स्थापित pmums कर्मचारी कल्याण कोष लगातार अपनी संवेदनशीलता और सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय दे रहा है। इस संगठन द्वारा दिवंगत pmums संघ के संस्थापक सतीश खरे , संस्थापक मुरली मनोहर ज़रिया, सह संस्थापक बृजेश असाटी संयोजक पवन खरे एवं संभागीय सचिव कुंवर सिंह वाडिवा, संभागीय संगठन मंत्री कमलेश रघुवंशी, संभागीय आईटी सेल प्रभारी गौरीशंकर राजपूत, जिला अध्यक्ष गजेंद्र यादव, जिला आई टी सेल प्रभारी राजेश नागवंशी, ब्लॉक अध्यक्ष नंदकिशोर चौधरी, ब्लॉक कार्यकारी अध्यक्ष राकेश तिवारी, आईटी सेल प्रभारी अजय बाजपेई सहित नर्मदापुरम जिले सहित प्रदेश की सभी पंजीकृत शिक्षकों के सामूहिक प्रयासों से दिवंगत शिक्षक परिवारों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने का अभियान निरंतर सफल हो रहा है। संगठन द्वारा अब तक कुल एक करोड रुपए से अधिक की आर्थिक सहायता तीन दिवंगत शिक्षक परिवारों तक पहुंचाई जा चुकी है, जो शिक्षक समाज की एकता और सहयोग की अद्भुत मिसाल बन चुकी है। pmums संगठन के संभागीय सचिव कुंवर सिंह वाडिवा नर्मदापुरम संभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि pmums कर्मचारी कल्याण को एक मानवीय एवं सामाजिक सुरक्षा की भावना से संचालित योजना है। जिसे पूर्णतया शिक्षकों द्वारा शिक्षकों के लिए बनाया गया है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य शिक्षक परिवारों को संकट की घड़ी में आर्थिक संबल प्रदान करना तथा उनके भविष्य को सुरक्षित करना है। श्री वाडिवा ने बताया कि वर्तमान में इस संगठन से प्रदेश भर के लगभग 85000 पंजीकृत सदस्य जुड़े हैं। योजना के अंतर्गत प्रत्येक सदस्य द्वारा प्रथम वार 100रुपये द्वितीय बार 80 रुपये तृतीय सहयोग में मात्र ₹60 का सहयोग दिया गया है, जो सीधे दिवंगत शिक्षक के नॉमिनी के बैंक खाते में ऑनलाइन माध्यम से ट्रांसफर किया जाता है। इस प्रक्रिया के माध्यम से सहायता राशि शीघ्रता से संबंधित परिवार तक पहुंच जाती है, जिससे उन्हें तत्काल राहत मिलती है। नर्मदापुरम जिला अध्यक्ष गजेंद्र यादव ने बताया कि (अब तक इस योजना के अंतर्गत) प्रदेश के अन्य जिलों के दो दिवंगत शिक्षक परिवारों को क्रमशः दिलीप सिंह लोधी के नॉमिनी के खाते में 40 लाख रुपए एवं एवं राकेश अहिरवार दतिया के नॉमिनी के खाते में 38 लाख रुपए की सहायता प्रदान की जा चुकी है। हाल ही में दमोंह के एक और दिवंगत हो चुके शिक्षक प्रसाद लड़िया के परिवार को निरंतर सहयोग अभियान में दिनांक 20 फरवरी 2026 तक 34लाख 5000 रुपये की राशि प्रदान की जा चुकी है। इस तरह तीनों शिक्षकों के परिवार को कुल सहायता राशि एक करोड रुपए से अधिक हो चुकी है। जो शिक्षक समाज की एकजुट और सहयोग की भावना का सशक्त उदाहरण है। प्रांतीय संयोजक पवन खरे ने कहा है कि pmums कर्मचारी कल्याण कोष की सबसे बड़ी विशेषता इसकी पूर्ण पारदर्शिता एवं डिजिटल व्यवस्था है। पंजीयन से लेकर सहयोग राशि वितरण तक की संपूर्ण प्रक्रिया ऑनलाइन संचारित की जाती है। जिससे प्रत्येक सदस्य को अपने सहयोग की जानकारी स्पष्ट रूप से उपलब्ध रहती है। इस व्यवस्था के कारण योजना में विश्वास और विश्वनियंता निरंतर मजबूत हुई है । नर्मदापुरम के संभागीय आईटी सेल प्रभारी गौरी शंकर राजपूत ने बताया कि इस योजना का मूल उद्देश्य केवल आर्थिक सहायता प्रदान करना ही नहीं बल्कि शिक्षक समाज में आपसी सहयोग संवेदनशीलता और सामूहिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना भी है उन्होंने कहा कि जब किसी शिक्षक का असमय निधन होता है तो उसका परिवार आर्थिक और मानसिक रूप से कठिन परिस्थितियों को सामना करते करता है, ऐसे समय में यह योजना शिक्षक परिवारों को के लिए एक मजबूत सहारा बनकर सामने आती है । जिला आई टी सेल प्रभारी राजेश नागवंशी के अनुसार pmums कर्मचारी कल्याण कोष शिक्षक समाज को यह विश्वास प्रदान करता है कि किसी भी शिक्षक के असमय निधन की स्थिति में उसका परिवार अकेला नहीं रहेगा, बल्कि पूरा शिक्षक समाज उसके साथ खड़ा रहेगा। यह योजना शिक्षक सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा का भी महत्वपूर्ण माध्यम बन चुकी है। नर्मदापुरम संभागीय सचिव कुंवर सिंह वाडिवा ने जिला संभाग, प्रदेश के शिक्षकों से इस योजना से अधिक से अधिक संख्या में जोड़ने का आवाहन करते हुए कहा है कि शिक्षक समाज की मजबूती ही ने शिक्षक परिवारों की सुरक्षा सुनिश्चित कर सकती है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में यह योजना और अधिक विस्तार प्राप्त करेगी तथा हजारों शिक्षक परिवारों के लिए सुरक्षा कवच बनेगी महिला मोर्चा से अपर्णा जोशी ने कहा pmums कर्मचारी कल्याण कोष आज केवल एक योजना नहीं है। बल्कि शिक्षक समाज की सामूहिक एकता, महिला शिक्षकों सुरक्षा संवेदनशीलता सामाजिक उत्तरदायित्व को सशक्त प्रतीक बन चुका है। सभी पदाधिकारी ने पंजीकृत कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हम सब संघ की संगठित शक्ति इस योजना को साकार रूप दे रहे हैं शेष रहे साथी भी जल्द से जल्द इस योजना जुड़कर अपने व अपने परिवारों को एक सामाजिक सुरक्षा प्रदान करें ।इस योजना में शिक्षा विभाग एवं आदिम जाति विभाग में पदस्थ अधिकारी वर्ग, शिक्षक, लिपिक भ्रत्य अपना पंजीयन इस योजना में करवा सकते हैं। कुंवर सिंह वाडिवा संभागीय संगठन सचिव, संगठन मंत्री कमलेश रघुवंशी, संभागीय आई टी सेल प्रभारी गौरीशंकर राजपूत, जिला अध्यक्ष गजेंद्र यादव, जिला संयोजक परमसुख गढ़वाल, जिला आई टी सेल प्रभारी राजेश नागवंशी, ब्लॉक अध्यक्ष नंदकिशोर चौधरी, ब्लॉक कार्यकारी अध्यक्ष राकेश तिवारी, आई टी सेल प्रभारी अजय बाजपेई, देवेंद्र खरे, पुरुषोत्तम अहिरवार, शैलेंद्र तिवारी, देवीसिंह मौर्य, प्रेम नारायण सोनी, राजकुमार बिलारे, सुनील उइके, शिविरसद ओंनकर, ब्लॉक अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ श्रीमती मीना गोलियां, ब्लॉक सचिव नूरजहां खान, ब्लॉक संगठन मंत्री पार्वती गौर, ब्लॉक महा सचिव मीना पटेल, सरला उइके, ब्लॉक उपाध्यक्ष विशाखा ठाकुर, मोहनी राजपूत, विधा ठाकुर, द्रोपती नावरे, प्रमिला चौधरी, स्वाति शर्मा, साजिदा शाह नर्मदापुरम। बाबई ब्लॉक अध्यक्ष सूरज शुक्ला, ब्लॉक सचिव संतोष सोनी, संगठन मंत्री राकेश चौधरी, उपाध्यक्ष राधेश्याम इवने, आई टी सेल प्रभारी राधेश्याम साहू, गजेंद्र बछले, अमित गौर संतोष मीणा, ब्रजेश त्रिवेदी, सोहागपुर से उमेश ठाकुर, अर्जुन रघुवंशी, जितेंद्र बैरागी, के के पुरोहित, दुर्गा प्रसाद यादव, योगेंद्र सिंह पटेल, पिपरिया से नीति सिंह ठाकुर, प्रेम कु,
बनखेड़ी से सुनील साहू, संतोष सिंह दीवान, बिमल राकेश, बारेलाल अमोले, राकेश शर्मा, घनश्याम पटेल, भगवानदास मेहरा, सुरेन्द्र राय, अजय सोनी, संजय राय। सिवनी मालवा से ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप गौर, हरगोबिंद गौर, निशांत पाठक, सुरेश उइके, विजय सिंह रघुवंशी, विजय लोवंशी, केसला से शिव द्विवेदी, प्रदीप सिंह बारेलाल कटारे व अन्य सभी वरिष्ठ सक्रिय शिक्षक इस योजना के सफल संचालन में युद्ध स्तर से अपना सहयोग प्रदान कर रहे है।

