
नर्मदापुरम / अखण्ड ब्राह्मण सेवा समिति भारत वर्ष नर्मदापुरम इकाई की रविवार को श्री जगदीश मंदिर धर्मशाला में मासिक बैठक आयोजित हुई। इसमें समिति द्वारा कार्यक्रमों के रूपरेखा के संदर्भ में विस्तृत चर्चा की गई । जिसके अंतर्गत ब्राह्मण बालकों के समय पर उपनयन संस्कार होना निश्चित हो इसके लिए आगामी श्रेष्ठ मुहूर्त में यह जनेऊ संस्कार किए जाएंगे। समिति के अध्यक्ष आचार्य पंडित नीरजेश त्रिपाठी की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में ब्राह्मणों के हित में जो भी आवश्यक कार्य होना चाहिए, उन विषयों को लेकर सभी ने अपने अपने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर जिला संयोजक पंडित संतोष मिश्रा, सचिव पंडित दिनेश महाराज, पंडित शिवनारायण शर्मा, पंडित ओमप्रकाश शर्मा, मीडिया प्रभारी (प्रचार प्रसार प्रमुख) पंडित राहुल दुबे, पंडित राहुल थापक, पंडित कुशाग्र त्रिपाठी पाणिनी संस्कृत विश्वविद्यालय उज्जैन आदि ब्राह्मण जन उपस्थित रहे।

