सिवनी मालवा / सिवनी मालवा तहसील में असामाजिक तत्वों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि अब शासकीय कार्यालय मैं आग लगाना शुरू कर दिया है। रविवार की सुबह 4:00 बजे के लगभग संकुल केंद्र शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हिरन खेड़ा के कार्यालय को आज के हवाले कर दिया। ग्रामीणों ने फोन लगाकर संकुल प्राचार्य राकेश साहू को सूचना दी, कि कार्यालय से घुआ निकल रहा है। संकुल प्राचार्य ग्राम सरपंच एवं ग्रामीणों द्वारा देखा गया कि कार्यालय का शासकीय रिकार्ड जलकर खाक हो गया। फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर अंकुश पाया गया। ग्रामीणों द्वारा मुख्य मार्ग पर चक्का जाम भी किया गया। जिससे यातायात काफी प्रभावित हुआ। थाना प्रभारी सिवनी मालवा सुधाकर बारस्कर एवं तहसीलदार नितिन कुमार मौके पर पहुंचे, स्कूल पहुंचकर रिकॉर्ड को देखा गया। जिसमें रिकॉर्ड काफी जला हुआ था। संकुल प्राचार्य राकेश साहू द्वारा थाना सिवनी मालवा में एफ आई आर दर्ज कराई गई।

