


नर्मदापुराम / हिन्दी लेखिका संघ म. प्र. भोपाल द्वारा आयोजित 31वें वार्षिक उत्सव व कृति पुरस्कार एवं सम्मान समारोह में नर्मदापुरम की साहित्यकारा श्रीमती रेखा कापसे “कुमुद” को उनकी उत्कृष्ट काव्य कृति “अमृत ध्वनि” के लिए “श्रीमती मनोरमा द्विवेदी स्मृति पुरस्कार” प्रदान किया गया। यह पुरस्कार साहित्य के क्षेत्र में उनके समर्पण, सृजनात्मकता और विशिष्ट पहचान स्थापित करने के लिए दिया गया। कार्यक्रम 22 फरवरी 2026 को हिन्दी भवन श्यामला हिल्स, भोपाल में आयोजित हुआ। जिसमें प्रदेशभर की साहित्यकार महिलाओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार सूर्यकांत नागर, विशिष्ट अतिथि डॉ. संतोष चौबे, कार्यक्रम अध्यक्ष करुणा सक्सेना, डॉ. साधना गंगराड़े एवं सचिव सुनीता यादव ने शाल व सम्मान पत्र व सम्मान निधि प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल और यशस्वी साहित्यिक जीवन की कामना की। श्रीमती रेखा कापसे जिला चिकित्सालय नर्मदापुरम में ब्लड बैंक प्रभारी सिस्टर की इस उपलब्धि से नर्मदापुरम जिले में हर्ष का वातावरण है। साहित्य प्रेमियों ने उन्हें शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए इसे क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया।

