इटारसी / कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग मध्य प्रदेश के द्वारा संगठन सर्जन अभियान के अंतर्गत जिला कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्षों को लेकर विगत दिनों की गई रायसुमारी के बाद आज प्रदेश कांग्रेस कार्यालय इंदिरा भवन में प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के मध्य प्रदेश के प्रभारी राष्ट्रीय संयोजक पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी और कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार और नर्मदापुरम के प्रभारी डॉ. देवेंद्र सूर्यवंशी ने आज नर्मदापुरम के दावेदारों के साक्षात्कार लिए। नर्मदापुरम से पैनल में शामिल दावेदारों में इंजीनियर अजय अहिरवाल ने बताया कि साक्षात्कार के बाद अखिल भारतीय कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग को प्रदेश प्रभारी रिपोर्ट सौंपेंगे। उसके पश्चात जो भी दावेदार सशक्त होगा, उसका नाम प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में सूचीबद्ध कर भेज दिया जाएगा । विभागों में प्रक्रिया प्रथम बार संगठन सर्जन अभियान के अंतर्गत की जा रही है, चयनित जिला अध्यक्षों का प्रशिक्षण कार्यक्रम भी अखिल भारतीय कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग आयोजित करेगी, साक्षात्कार में दलित बस्तियों में जन चौपाल का आयोजन, ग्राम पंचायत इकाई से बूथ से जिला स्तर तक संगठन को मजबूती प्रदान करने पर सवाल जवाब हुए।

