
नर्मदापुरम / विगत 15 वर्षों से राष्ट्रीय संत आचार्य पुलक सागर महाराज के सानिध्य में शहर में कार्यरत मंच राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की अध्यक्ष नीरजा फौजदार ने बताया कि आज दिनांक 21 फरवरी को नर्मदापुरम में पुरूष वर्ग के मंच का गठन किया गया। “अखिल भारतीय पुलक चेतना मंच“ पुलक परिवार की कार्यकारिणी का गठन किया गया। सबसे पहले णमोकार मंत्र की जाप करके बैठक की प्रारंभ की गई एवं सभी महिलाओं ने क्रमश पुरुष वर्ग को जैन समाज के अंग वस्त्र पहना कर सभी का स्वागत किया एवं सर्व सम्मति से सभी को कार्यभार के लिये जबाबदारी दी गई। जिनमें संरक्षक डॉं. राजेन्द्र जैन, संरक्षक सत्येन्द्र फौजदार, अध्यक्ष एन सी जैन, कार्याध्यक्ष आर एल जैन, महामंत्री राजेन्द्र जैन (पवन), प्रवक्ता डॉं. प्रदीप जैन, उपाध्यक्ष अरुण जैन, उपाध्यक्ष संजय जैन, कोषाध्यक्ष मनोज जैन, मंत्री संजय जैन, सांस्कृतिक मंत्री अपूर्व जैन एवं कार्यकारिणी सदस्य विपेन्द्र जैन,
रीतेश जैन, पुनीत जैन (बबलू) इनके अलावा बैठक में महिला मंच के सदस्य भी उपस्थित रहे। जिसमें नीरजा फौजदार, अनीता अरुण जैन, जयंती जैन, रेखा गोयल, अनीता आर एल जैन, रीना रीतेश जैन, विनीति जैन, भावना जैन, शारदा जैन, मोनिषा जैन, सुनीता जैन, राशि जैन, उषा गुप्ता, कंचन जैन आदि उपस्थित थी। सभी नई कार्यकारिणी को बधाई दी अंत में आभार शारदा जैन एवं कंचन जैन ने माना।

