नर्मदापुरम / शासकीय गृहविज्ञान स्नातकोत्तर अग्रणी महाविद्यालय में दिनांक 21 फरवरी 2026 को वार्षिकोत्सव सृजन के अंतर्गत एकल नृत्य एवं समूह नृत्य का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्राओं ने मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. श्रीमती कामिनी जैन ने अपने उद्बोधन में कहा कि महाविद्यालय आज वार्षिकोत्सव के समापन के अवसर पर छात्राओं ने नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी। नृत्य न केवल मनोरंजन का साधन है, बल्कि यह विद्यार्थियों की छिपी हुई प्रतिभा, आत्मविश्वास और क्षमता को प्रदर्शित करने का एक सशक्त माध्यम है, यह उत्सवों को जीवंत एवं यादगार बनाते हैं। नृत्य हमारे आनंद एवं कार्यक्रमों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, नृत्य के माध्यम से प्रसन्नता व्यक्त की जाती है। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी डॉ. संगीता अहिरवार ने पांच दिवसीय कार्यक्रम में सहभागिता करने वाली छात्राओं की सराहना की एवं शुभकामनाएं प्रेषित की। एकल नृत्य में प्रथम स्थान अवनी तिवारी, द्वितीय स्थान पर सलोनी चौरे एवं तृतीय स्थान पर खुशी भगोरिया एवं मानसी अहिरवार रही। समूह नृत्य में प्रथम स्थान पर प्राची एवं समूह एवं द्वितीय स्थान पर मीरा चौहान एवं समूह तथा तृतीय स्थान पर सपना कहार एवं समूह रहा। निर्णायक के रूप में डॉ मनीषा तिवारी, डॉ. विजया देवासकर एवं श्रीमंती आभा वाधवा ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति प्रदान की। इस अवसर पर डॉ. पुष्पा दुबे, डॉ. श्रुति गोखले, डॉ. संध्या राय, डॉ. आरबी शाह, डॉ. वैशाली लाल, डॉ. हर्षा चचाने, डॉ. कंचन ठाकुर, आर के चौकीकर, डॉ. रागिनी सिकरवार, डॉ. आशीष सिंह, डॉ. विनीत अग्रवाल, डॉ. सी एस राज, डॉ. रामबाबू मेहर, डॉ. दुर्गेश तेली, डॉ. धर्मेंद्र सिंह, प्रेमकांत, सुश्री काजल बाथरे, डॉ. हेमंत चौधरी, शैलेंद्र तिवारी, डॉ. मनीष चंद्र चौधरी, डॉ. प्रदीप सिंह चौहान, अजय तिवारी, देवेंद्र सैनी, शुभम भद्रे, डॉ. प्रगति जोशी, डॉ. निशा रिछारिया, डॉ. चेतना बोरीबाल, डॉ. वंदना मगरदे, डॉ. वर्षा भिंगरकर, श्रीमती प्रीति ठाकुर, डॉ. रीना मालवीय, श्रीमती शिवानी जोशी, रैनी राजपूत, कुमारी ईशा शास्त्री, पूजा गोस्वामी, धीरज खातरकर, डॉ. संगीता पारे, डॉ. प्रगति जोशी, श्रीमती नीलम चौधरी, श्वेता वर्मा, अंकिता तिवारी, आकांक्षा नगाइच महाविद्यालयीन स्टॉफ एवं भारी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।

