
नर्मदापुरम / “उन्मुक्त गगन सोसायटी” एवं “कलम कला कलाकार” टीम के संयुक्त तत्वावधान में नर्मदापुरम स्थित अग्निहोत्री गार्डन में आयोजित कवि सम्मेलन सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। शाम को आयोजित इस काव्य संध्या में साहित्य प्रेमियों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया। कवि सम्मेलन की विशेषता यह रही कि मंच पर युवा एवं नवोदित रचनाकारों के साथ-साथ वरिष्ठ एवं चर्चित कवियों की गरिमामयी उपस्थिति देखने को मिली। भोपाल से पधारे सुप्रसिद्ध कवि गुस्ताख आनंद ने अपनी प्रभावशाली कविताओं और मंच संचालन से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इंदौर से आए युवा कवि राघव सिंह ने अपनी नई सोच और सशक्त अभिव्यक्ति से सभी का ध्यान आकर्षित किया। वहीं इटारसी के वरिष्ठ कवि बृज किशोर पटेल ने अपने अनुभवी और सारगर्भित काव्य पाठ से कार्यक्रम को गरिमा प्रदान की। साथ ही सुनील सांवला एवं मंगला मृगनयनी ने भी काव्य पाठ किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप कैप्टेन करैया भी उपस्थित रहे ।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में “कलम कला कलाकार” टीम के प्रमुख सदस्य मंजुला, इरफान, शुभम एवं पंकज की विशेष भूमिका रही। आयोजन के अंत में सभी अतिथियों का सम्मान कर आभार व्यक्त किया गया।

