
नर्मदापुरम / कोतवाली थाने में शांति समिति की बैठक आगामी त्यौहारों को देखते हुए आयोजित की गईं। बैठक में एसडीओपी जितेंद्र पाठक ने कहा दस बजे के बाद न बजाए डीजे, वरना कार्यवाही होगी एवं बाजार 11 बजे रात तक ही खुलेगा। एसडीएम बबीता राठौर परम्परा के अनुसार मनाये त्यौहार बिना अनुमति के नहीं बजेंगे ध्वनि विस्तारक यंत्र, परीक्षा का समय चल रहा हैं। धार्मिक स्थलों पर शासन के 2023 के आदेश का सभी पूर्ण रूप से पालन करें सभी को कोलाहल नियंत्रण अधिनियम का कड़ाई से पालन करने को कहा। सभी धर्मों के आगामी त्यौहार सभी लोग आपसी सद्भावना से मनाये। बैठक में एसडीएम बबीता राठौर, एसडीओपी जितेंद्र पाठक, कोतवाली प्रभारी कंचन ठाकुर, देहात थाना प्रभारी सौरभ पांडे, नपा सीएमओ हिमेश्वरी पटले, शहर काजी अशफाक अली, शांति समिति के सदस्य एवं शहर के सभी धर्मों के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

