
सिवनी मालवा / एसडीएम विजय राय ने डीजे संचालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। छात्राओं की परीक्षा के दौरान डीजे बजाने पर रोक के बावजूद नियमों का उल्लंघन करने पर डीजे जब्त कर थाने पर खड़े कराए गए हैं। थाना प्रभारी सुधाकर बारस्कर ने बताया कि मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही जारी है। एसडीएम विजय राय ने बताया कि लगातार नागरिकों की शिकायत मिल रही थी शिकायत के बाद यह कार्रवाई की गई हैं, बोर्ड परीक्षाओं और ध्वनि प्रदूषण के चलते तेज आवाज में डीजे बजाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। नियमों का उल्लंघन करने वाले डीजे सिस्टम, वैन और ऑपरेटरों को पकड़ा गया है, साथ ही उन पर केस दर्ज कर जुर्माना भी लगाया जाएगा। ध्वनि प्रदूषण अधिनियम के तहत, डीजे लाउडस्पीकर पर पूर्ण प्रतिबंध है। नियमों का उल्लंघन करने पर पुलिस ने डीजे, साउंड सिस्टम वाहन जब्त किए हैं धाराओं के तहत मामले दर्ज किए हैं। बोर्ड परीक्षाओं और होली के मद्देनजर पुलिस विशेष गश्त कर रही है। आपत्तिजनक गाने बजाने वालों पर भी पुलिस नजर रख रही है। थाना प्रभारी सुधाकर बारस्कर ने साफ चेतावनी दी है कि नियमों की अनदेखी करने पर सख्त कार्रवाई, होगी जिसमें गिरफ्तारी भी शामिल हो सकती है।

