नर्मदापुरम / 220/132/33 के.व्ही. उपकेन्द्र रसूलिया में अति आवश्यक रख रखाव कार्य के कारण कल दिनांक 22.02.2026 दिन रविवार को प्रातः 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक उपकेन्द्र से निगर्मित समस्त 33 के. व्ही. फीडर की विद्युत प्रदाय बंद होने से संबधित क्षेत्रों की विद्युत प्रदाय प्रभावित रहेंगे।
33 के.व्ही फीडर का नाम….
(1) 33 के. व्ही नर्मदापुरम….
(2) 33 के. व्ही मिल्क डेयरी….
(3) 33 के. व्ही आनंद नगर……
के अंतर्गत सम्पूर्ण नर्मदापुरम में चार घंटे विद्युत सप्लाई बंद रहेगी। कार्य के समय को घटाया बढ़ाया जा सकता है ।

