
नर्मदापुरम / दिल्ली में आयोजित एआई इक्पेक्ट सम्मिट में राहुल गांधी के इशारों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा भारत को बदनाम करने की साजिश के विरोध में शनिवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने भोपाल में जंगी विरोध प्रदर्शन कर रोष जताया। यह प्रदर्शन मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर के नेतृत्व में हुआ। इस प्रदर्शन में नर्मदा पुरम जिले से भी भाजयुमो कार्यकर्त्ता भाजयुमो जिलाध्यक्ष दीपक महालहा के नेतृत्व में शामिल हुए। इस प्रदर्शन में भाजयुमो मंडल अध्यक्ष सुंदरम अग्रवाल, जिलामंत्री गौरव नायक, विशाल दीवान, दुर्गेश मिश्रा, ऋषभ शुक्ला सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

