
नर्मदापुरम / पुलिस अधीक्षक साई कृष्णा एस. थोटा के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) नर्मदापुरम जितेंद्र पाठक के निर्देशन में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा लगातार असामाजिक तत्वो पर कार्यवाही की जा रही है। ज्ञात हो कि दिनांक 20/02/26 को थाना कोतवाली नर्मदापुरम द्वारा शराब पीकर ट्रैक्टर चलाने पर से ट्रैक्टर चालक राजकुमार पिता चुन्नीलाल सैनी उम्र 35 वर्ष नि. सांगाखेड़ा कला के विरुद्ध इस्तगासा क्रमांक 11/26 धारा इस्तगासा क्रमांक 11.2026 धारा 185 130 /177, 3 /181, 5/180 मोटर व्हीकल एक्ट का तैयार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया था । माननीय न्यायालय द्वारा उक्त ट्रैक्टर चालाक को ₹ 15,100/-* एवं वाहन मालिक कपिल पिता राधेश्याम दुबे 24 वर्ष निवासी सांगा खेड़ा कला थाना माखन नगर के विरुद्ध जुर्माना ₹ 5000/- से दंडित किया गया है ।
दिनांक 20-21/02/26 की दरम्यानी रात्रि में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना खाटू श्याम किराना दुकान के सामने जिततू उर्फ जितेंद्र गौहर पिता रामसिंह गौहर उम्र 32 वर्ष नि. खाटू श्याम किराना दुकान के सामने के सामने बालागंज को दविश देकर पकड़ा। जिसे कब्जे में रखे बेग को चेक करने पर 819 ग्राम गाँजा कीमत करीब 10,000/- रु का जप्त कर आरोपी जितेंद्र गौहर के एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। इसी क्रम को जारी रखते हुये थाना कोतवाली नर्मदापुरम पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानो पर चेकिंग अभियान किया गया। उक्त अभियान के दौरान पुलिस टीम द्वारा सार्वजनिक स्थान पर सिगरेट एवं तंबाकू उत्पादो का सेवन करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध कार्यवाही के दौरान 15 व्यक्तियों पर कोटपा अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही कर 3000/- रु का जुर्माना किया गया।
दिनांक 21/02/26 को शाम मे पुलिस टीम द्वारा एसएनजी ग्राउंड मे चेकिंग के दौरान विनोद पटवा पिता राधेश्याम पटवा उम्र 22 वर्ष नि. जुमेराती नर्मदापुरम निवासी बेग लिए हुये बैठा हुआ मिला। जिसकी चेकिंग के दौरान पुलिस को उक्त विनोद पटवा के कब्जे मे रखे बेग मे 30 क्वार्टर देशी मदिरा शराब कीमती 2100/- रु मिली। जिसे मौके पर जप्त कर आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। पुलिस की असामाजिक तत्वो के विरुद्ध कार्यवाही निरंतर जारी है।

