नर्मदापुरम / महिला एवं बच्चों की सुरक्षा की दिशा में सोहागपुर पुलिस का मजबूत कदम महिला सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। सार्वजनिक स्थान संवेदनशील क्षेत्रों में महिला अधिकारी कर्मचारियों की मोबाइल गस्त बढ़ाई गई है। स्कूल कॉलेज बाजार भीड भाड़ वाले क्षेत्रों में मोबाइल से नियमित गस्त कराई जा रही है। नारी सुरक्षा सोहागपुर पुलिस की प्राथमिकता है, आपात स्थिति में सहायता हेतु थाना के मोबाइल नंबर 7701052276 अथवा पुलिस सहायता वाहन 112 का उपयोग कर सकते हैं। अभियान के अंतर्गत संदिग्ध व्यक्तियों पर निगरानी रखी जा रही है तथा महिला अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु निरंतर कार्रवाई की जा रही है। महिला सुरक्षा के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं की जाएगी। महिलाओं के सम्मान एवं सुरक्षा के लिए सोहागपुर पुलिस सदैव तत्पर है बीते वर्ष महिलाओं पर होने वाले शारीरिक मानसिक आर्थिक हिंसा एवं पास्को एक्ट एवं अन्य अपराधों के सभी प्रकरणों में आरोपियों पर विधि अनुसार कार्रवाई की गई है। सभी प्रकरणों में आरोपियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक एवं बाउंड ओवर की कार्रवाई की गई है। महिला सुरक्षा अभियान पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम के दिशा निर्देशन में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सोहागपुर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सोहागपुर के बनाई गई टीम के द्वारा कार्यवाही की जा रही है। सहायक उप निरीक्षक गणेश राय ने बताया कि इसी तरह की घटना विगत रात्रि जो एक 07 वर्षीय बालक सोहागपुर बाजार में घूमते हुए पाया गया सजग नागरिकों की सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस गश्ती दल के आरक्षक मनोहर दायमा एवं रामकृष्ण के द्वारा बालक से पूछताछ की गई। जिसके द्वारा सही पता नहीं बताया जा रहा था फिर पलाश परिसर का ज्ञात होने पर पता चला जो बताए गए पते पर बालक को लेकर गए घर पर कोई नहीं मिला। मोहल्ले वालों ने संभावना जताई रेलवे स्टेशन में मां हो सकती है फिर रेलवे स्टेशन बच्चे को लेकर गए जहां बच्चे की मां यशोदा बाई पति विनोद कहार को बच्चे को सौंपा गया एवं हिदायत भी दी गई बच्चों को ऐसा ना छोड़ा करें।

