नर्मदापुरम / सोहागपुर पुलिस द्वारा यातायात के नियमों का पालन न करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। सभी आमजन यातायात के नियमों का पालन करने दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट एवं चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग जरूर करें सजग रहे सुरक्षित रहें, जागरूक कर रहे हैं। यातायात के नियमों का पालन न करने वालों के विरुद्ध शुक्रवार को विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई की गई। समन शुल्क भी वसूल किया गया। कार्रवाई के दौरान शादी के लिए जा रहे दूल्हे को भी सीट बेल्ट लगाने के लिए हिदायत दी गई, सीट बेल्ट नहीं लगाने के कारण समन शुल्क भी वसूल किया गया है। दूल्हे को जीवन की नई पारी के लिए बधाई भी दी गई। ए एस आई गणेश राय ने बताया कि यातायात के नियमों का पालन न करने वालों से विगत एक माह में ₹81,000 का समन शुल्क वसूल किया गया है।

