
नर्मदापुरम / रमजान उल मुबारक के पवित्र महीने की शुरुआत हो चुकी है। छोटे-छोटे बच्चों में उत्साह देखने को मिल रहा है। बहुत छोटी उम्र से ही इबादत की शुरुआत कर रहे 8 साल के छोटे से सैयद आहान अली पिता रमीज अली ने आज अपना पहला रोजा अपने परिवार के साथ सुबह सेहरी कर रोजा रखा, शाम को मगरिब की नमाज के वक्त परिवार के साथ खजूर के साथ रोजा खोल परिवार के सभी लोगों ने तोहफा देकर सैयद आहान अली की हौसला अफजाई की। छोटे बच्चों के लिए यह एक प्रशिक्षण होता है, जहां धीरे-धीरे वह उपवास सब्र और अनुशासन सीखते हैं। अहान अली ने भी परिवार और पूरे देश के लिए अमन चैन और अपसी भाई चारे शान्ति सुकून के लिए दुआ मागी।

