नर्मदापुरम / भारतीय किसान संघ तहसील माखन नगर की शुक्रवार को मासिक बैठक स्थानीय कृषि उपज मंडी में आयोजित हुई। जिसमें प्रमुख रूप से प्रांत के अध्यक्ष सर्वज्ञ दीवान उपस्थित रहे। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं से संगठन के चार प्रमुख उत्सवों के बारे में बताया और वर्तमान में चल रहे उत्सव भारत माता पूजन के विषय में जानकारी दी। उसके उपरांत श्री दीवान ने 27 फरवरी को जिले में भारतीय किसान संघ का आंदोलन होना है, उसके बारे में कार्यकर्ताओं को गांव-गांव जाकर किसानों को आंदोलन के लिए तैयार करना है। बैठक उपरांत संगठन द्वारा तहसील में तहसीलदार अंकित मौर्य को मुख्यमंत्री के नाम 12 सूत्री मांगों को लेकर ज्ञापन दिया गया, जिसमें…..
1. प्रमुख मांग₹2700 कुंटल सरकार गेहूं खरीदी करें।
2. संगठन को सूत्रों से जानकारी प्राप्त हुई है कि आगामी ग्रीष्म फसल मूंग को सरकार खरीदने में असहमति जता रही है इसका भारतीय किसान संघ कड़ा विरोध करता है और यह मांग करता है कि पिछले वर्षों के अनुभव को देखते हुए अभी से मूंग खरीदी हेतु तैयारी की जाना चाहिए ।
3. समर्थन मूल्य की समस्त उपजो को फ्लैट कांटों से खरीद अनिवार्य की जावे।
4. विधानसभा पूर्व चुनाव के₹3100 क्विंटल धान खरीदने का वादा किया था उस वादे को निभाया जावे ।
5. मुख्यमंत्री खेत ग्राम सड़क योजना पुनः चालू की जावे ।
6. मुख्यमंत्री विधुत ट्रांसफार्मर अनुदान योजना पुनः संचालित की जावे । 7. जिले में शेष रही स सभी नेहरो का सीमेंट टीकरण शीघ्र किया जावे।
8. देनवा नदी के गोमुख मुहाने पर सर प्लस डेम बनाया जावे जिससे पिपरिया सोहागपुर माखन नगर तहसील के किसानों को वर्ष भर पर्याप्त पानी मिल सके और स्थानीय समस्याओं को लेकर तहसीलदार को ज्ञापन दिया गया। जिसके प्रमुख बिंदु पंजीयन का कार्य पूर्व की भांति किया जावे। सिकमीदार किसानों के पंजीयन में सरलीकरण करते हुए पूर्व वर्षों की भांति ही किये जावे । शामिल खातेदारों में किसी एक खाताधारक के नाम से ही रजिस्ट्रेशन किया जावे। सभी खातादारो के दस्तावेजों की अनिवार्यता को खत्म किया जावे। कांकरिया नाले में सफाई का कार्य किया जावे नाले पर बने हुए स्टाप डैम नाले में सफाई एवं गहरीकरण का कार्य किया जाना चाहिए। जिससे स्टाफ दम से लगे हुए किसानों के खेतों में सीपेज ना हो और खेतों में पानी का भराव रूक शीघ्र सफाई करवा कर नालों का गहरीकरण किया जावे एवं तहसील अंतर्गत सभी सब माइनरो पर से अतिक्रमण हटाया जावे आदि मांगों को लेकर ज्ञापन दिया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से उदय कुमार पांडेय, जिला अध्यक्ष ओंमकार राजपूत, बृजेश राजपूत, लखन लाल चौधरी, तहसील अध्यक्ष राजेश दीवान, तहसील मंत्री गोपाल मीणा, हितेश चौधरी, मीडिया प्रभारी भागीरथ मीणा, मोहित चौधरी, शुभम मीणा, जगदीश मीणा, भूपेंद्र दीवान, सुरेंद्र राजपूत, पंचम मीणा, प्रताप सिंह, केशव कहार आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

