
नर्मदापुरम / शासकीय गृहविज्ञान स्नातकोत्तर अग्रणी महाविद्यालय में दिनांक 20 फरवरी 2026 को वार्षिकोत्सव सृजन के अंतर्गत एकल गायन, समूह गायन, फैंसी ड्रेस एवं ड्रेस डिजाइनिंग का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्राओं ने संगीत के स्वर बिखेरे, विभिन्न डिजाइन के वस्त्र धारण कर मनमोहक प्रस्तुति दी एवं फैशन डिजाइनिंग के माध्यम से वर्तमान फैशन एवं ट्रेड का अनुकरण किया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. श्रीमती कामिनी जैन ने अपने उद्बोधन में कहा कि महाविद्यालय का संगीत विभाग अत्यंत समृद्ध है। संगीत विभाग के विभागाध्यक्ष प्रेमकांत कटंगकार की सराहना करते कहा कि छात्राओं को नई दिशा एवं मार्गदर्शन प्रदान किया है। संगीत संस्कृति एवं सौहार्द परिचायक है। संगीत विभाग के सहयोग से छात्राओं ने मनमोहक प्रस्तुति देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया है। वर्तमान समय में संगीत विषय रोजगार प्रदाता विषय के रूप में अत्यंत महत्वपूर्ण है। ड्रेस डिजाइनिंग, रंग, ट्रेड को आकार देने, आत्मविश्वास में वृद्धि एवं रोजगार प्रदाता व्यवसाय बन चुका है। छात्राओं ने अपने द्वारा डिजाइन और तैयार किए गए आकर्षक वस्त्र से सब का ध्यान आकर्षित कर लिया। फैशन डिजाइनिंग में वर्तमान ट्रेड और आरामदायक कपड़ों का उपयोग कर छात्राओं ने फैशन और परंपरागत परिधानों का सही सामंजस्य बैठाया है । सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी डॉ. संगीता अहिरवार ने अपने उद्बोधन में कहा कि विभिन्न परिधानों के माध्यम से छात्राओं ने अपने आप विश्वास के साथ-साथ पढ़ती नारी बढ़ता राष्ट्र की परिकल्पना को सिद्ध किया है।
एकल गायन में प्रथम स्थान पर कुमारी अंजली श्रोती, द्वितीय स्थान पर इसने स्नेहा सोनी एवं तृतीय स्थान पर हर्षिता चोरे रही। समूह गायन में प्रथम स्थान पर अंजलि श्रोती समूह एवं द्वितीय स्थान पर महक साहू समूह रहा। फैंसी ड्रेस में प्रथम स्थान पर स्नेहा पटवा, द्वितीय स्थान पर मीरा चौहान एवं तृतीय स्थान पर शिखा रही। फैंसी ड्रेस में प्रथम स्थान पर नेहा चोसीबार, द्वितीय स्थान पर दीप्ति मीणा एवं तृतीय स्थान पर शिवानी चौहान रहीं। सांत्वना पुरस्कार दो छात्राओं को प्रदान किए गए। जिसमें प्रथम स्थान पर पूनम मेहरा एवं द्वितीय स्थान पर अनुष्का रही।
निर्णायक के रूप में डॉ. हर्षा चचाने, डॉ. वैशाली लाल, डॉ. हेमंत चौधरी, श्रीमंती आभा वाधवा, सुश्री मनीषा मांझी ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति प्रदान की। इस अवसर पर प्रेमकांत कटंगकार, डॉ. रागिनी सिकरवार, डॉ. आर बी शाह, आर के चौकीकर, डॉ. मनीष चंद्र चौधरी, डॉ. मनीषा तिवारी, डॉ. देवहूति, डॉ. निशा रिछारिया, डॉ. कीर्ति दीक्षित, डॉ. रीना मालवीय, श्रीमती नीलम चौधरी, कुमारी ईशा शास्त्री ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया। इस अवसर पर डॉ. कंचन ठाकुर, डॉ. दुर्गेश तेली, डॉ. धर्मेंद्र सिंह, सुश्री काजल बाथरे, डॉ. मनीषा बाघमारे, डॉ. नारायण उपरेलिया, डॉ. प्रदीप सिंह चौहान, डॉ. विजया देवासकर, डॉ. संगीता पारे, डॉ. प्रगति जोशी, श्रीमती प्रीति मालवीय, श्रीमती प्रीति ठाकुर, देवेंद्र सैनी कुमारी श्वेता वर्मा, श्रीमती अंकिता तिवारी, डॉ. अमित मन्हास, श्रीमती दीपिका राजपूत, डॉ. चेतना बोरीवाल महाविद्यालय स्टाफ एवं भारी संख्या में छात्राएं उपस्थित रही।

