इटारसी / गुरुवार से प्रशासन ने कांग्रेस की मांग पर पुराने बस स्टैंड पर 10 मिनिट के लिये स्टॉपेज किया गया है। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शिवाकांत पांडेय और पूरे कांग्रेस परिवार की तरफ से प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित किया। जिन्होंने व्यापारी, स्कूल छात्र एवं आमजनों की समस्या पर ध्यान देते हुये पुराने बस स्टैंड पर 10 मिनिट का स्टॉपेज किया गया है। शिवाकांत पांडेय ने बताया कि एसडीएम नीलेश शर्मा से फोन पर बात भी हुई है। उन्होंने जिन बस मालिको ने लिखित आवेदन दिये है, ऐसे 12 बसों को 10 मिनिट के स्टॉप की अनुमति दी है एवं आने वाले समय मे और भी बसों को अनुमति दी जायेगी।

