

सिवनी मालवा / फागुन माह के पावन अवसर पर 21 फरवरी दिन शनिवार को विशाल निशान यात्रा एवं भव्य श्याम कीर्तन का आयोजन होगा। आयोजन में अलौकिक श्रृंगार अखंड ज्योत इत्र एवं पुष्प वर्षा की जाएगी। भक्ति से ओत प्रोत यह कार्यक्रम क्षेत्र में आकर्षण का केंद्र रहेगा। कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 2:00 बजे श्री नरसिंह मंदिर नीचा बाजार बानापुरा से विशाल निशान यात्रा शुरू की जाएगी। यात्रा नगर के प्रमुख मार्गो से निकलेगी शाम 7:00 बजे से भव्य कीर्तन और भजन संध्या शुरू होगी। भजन संध्या में राजनांदगांव की भजन गायिका राधिका शर्मा और कटिहार के भजन गायक आदर्श दाधिच प्रस्तुति देंगे। वाद्य संगीत लखदातार खुभिकल ग्रुप द्वारा दी जायेगी। साउंड सेवा मोरबी साउंड सिवनी मालवा द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी। आयोजन देवांश मैरिज गार्डन बानापुरा में होगा। इसका आयोजन श्याम परिवार बानापुरा सिवनी मालवा द्वारा किया जा रहा है। श्याम परिवार द्वारा श्रद्धालुओं अधिक से अधिक आयोजन में शामिल होने की अपील की गई।

