
नर्मदापुरम / बुधवार को ज़िला अस्पताल में मुस्लिम समाज की पवित्र हज यात्रा पर जाने वाले हाजियों का टीकाकरण संपन्न हुआ। जिसमें पूरे जिले से 66 हाजियों का टीकाकरण किया गया। हज कमेटी जिला अध्यक्ष हाजी हुसैन ने बताया कि प्रतिवर्ष हज पर जाने से पूर्व प्रदेश सरकार द्वारा हज पर जाने वाले यात्रियों की सुरक्षा के मद्दे नजर वैक्सीनेशन करवाया जाता है। हज पर जाने वाले हज यात्रियों का वैक्सीनेशन किया गया है। इस वर्ष नर्मदापुरम ज़िले से 66 हज यात्री हज पर जा रहे हैं। प्रदेश हज कमेटी द्वारा वैक्सीनेशन करवाया जाता है, जिसकी मॉनिटरिंग सेंट्रल हज कमेटी द्वारा की जाती है।
वैक्सीनेशन में संपूर्ण नर्मदापुरम जिले से हज यात्रा पर जाने वाले यात्री शामिल हुए। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष जान मोहम्मद ने बताया कि प्रदेश सहित केंद्र सरकार सभी वर्ग सभी धर्म की परवाह करते हुए उनके सुरक्षा के कड़े इंतजाम करती है, जिसमें प्रमुखता से हज पर जाने वाले हज यात्रियों को सुरक्षित अपने हज को मुकम्मल करने के लिए आसानी दी जाती है। हम केंद्र सरकार एवं प्रदेश सरकार के आभारी हैं, कि वह हज यात्रियों के स्वास्थ्य के प्रति गंभीरता दिखाते हुए उनके वैक्सीनेशन का प्रबंध करती है, ताकि प्रत्येक हाजी सुरक्षित रहें। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के पूर्व जिला अध्यक्ष समाजसेवी अमीन राइन ने बताया कि यह सरकार द्वारा किए जाने वाला वह कार्य है, जो सुरक्षा की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है।इस वर्ष सेंट्रल हज कमेटी ने पहले ही वैक्सीनेशन करवा कर अपनी गंभीरता को दर्शाया है। साथ ही जिला अध्यक्ष हज कमेटी जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा एवं पूर्व जिला अध्यक्ष ने सभी देशवासियों सहित प्रदेशवासियों को पवित्र रमजान की भी शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। वैक्सीनेशन में विशेष तौर पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ज़िला उपाध्यक्ष शेख जावेद, नफीस खान एवं नर्मदापुरम नगर के समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

