
नर्मदापुरम / नागरिकों को केंद्र सरकार की योजना का सीधा लाभ देने के लिए बुधवार को वार्ड 14 में प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के तहत पेंशन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर नगरपालिका में संचालित राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के माध्यम से लगाया गया था। नागरिकों के फार्म भरने का कार्य नगरपालिका में भी डे एनयूएलएम की शाखा में प्रतिदिन किया जा रहा है। नागरिक सीधे संपर्क कर अपना पंजीयन करा सकेंगे। डे एनयूएलएम की सिटी मैनेजर दिव्या मिश्रा ने बताया कि नपाध्यक्ष नीतू यादव एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले के निर्देश पर पेंशन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। वार्ड 14 में वार्ड पार्षद प्रेमा पंकज पांडेय के सहयोग से शिविर लगाया गया था। जहां अनेक नागरिकों से पहुंचकर अपना पंजीयन कराया तथा उन्हें बताया गया कि नगरपालिका में पंजीयन जारी हैं,कार्यालयीन समय में कभी भी आकर अपना पंजीयन करा सकते हैं।

