

नर्मदापुरम / नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव ने वुधवार को सेठानीघाट स्थित डे एनयूएलएम के माध्यम से संचालित दीनदयाल रसोई योजना का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने संचालक को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि भोजन साफ सफाई से बनाया जाए। जो भी भोजन करने यहां तो उन्हें पर्याप्त और ताजा भोजन उपलब्ध कराएं। उन्होंने वहां भोजन कर रहे लोगों से भोजन के संबंध में जानकारी भी ली। उन्होंने बारीकी से भोजन बनाने की जगह का अवलोकन किया। साथ ही वहां कार्य कर रहे लोगों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि यहां से बगैर भोजन के कोई भी व्यक्ति लौटना नहीं चाहिए। साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें और हर आने वाले का मृदु स्वभाव के साथ स्वागत करें।

