इटारसी / वुधवार को स्थानीय पुराने बस स्टैंड पर 10 मिनिट बस को रोकने के लिये जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शिवाकांत पांडेय (गुड्डन) एवं नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कन्हैया गोस्वामी ने एसडीएम नीलेश शर्मा से कार्यालय में चर्चा की। इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने एसडीएम से चर्चा करते हुये कहा कि यात्री, बस मालिक एवं बाजार के व्यापारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष को एसडीएम ने आश्वास देते हुये कहा कि नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चोरे एवं आरटीओ के साथ बैठक में चर्चा कर समस्या का समाधान कराया जायेगा।एसडीएम नीलेश शर्मा ने फोन पर आरटीओ से चर्चा कर साढ़े तीन बजे बैठक करने को कहा। आज की बैठक में दस मिनिट के स्टॉपेज को लेकर निर्णय हो जायेगा। एसडीएम से मुलाकात करने वाले कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल में जिला कांग्रेस शिवकांत गुड्डन पांडेय के साथ ही नगर कांग्रेस अध्यक्ष कन्हैया गोस्वामी, एन एस चौहान, अतुल तिवारी शामिल थे।

