नर्मदापुरम / नगर काँग्रेस कमेटी के आव्हान पर शहर की बिगड़ी हुई यातायात व्यवस्था को लेकर नगर काँग्रेस कमेटी अध्यक्ष कमलेश बाथरे के नेतृत्व मे सैकड़ों काँग्रेसियो ने स्थानीय पुलिस अधीक्षक साँई कृष्णा को ज्ञापन सौपा। जिसमें काँग्रेस पार्टी के ज़िला अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पाण्डेय ने पूर्व में पिपरिया रोड पर एक पेट्रोल पंप व्यवसायी के साथ रेत खदान के कर्मचारियों द्वारा की गई मारपीट का हवाला देते हुऐ बताया, कि इस घटना से शहर के आम नागरिको के बीच शहर कि कानून व्यवस्था को लेकर भय कि स्थिति बनी हुई है। पूर्व ब्लाक अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने शहर मे जगह जगह अतिक्रमण के कारण अस्त व्यस्त पड़ी यातायात के विषय को उठाया। ज्ञापन देने वालो में मुख्य रूप से नेता प्रतिपक्ष अनोखे राजौरिया, अजय सैनी, फैज़ान उल हक, संतोष तोमर, बबलू राठौर, राजेन्द्र मिश्रा, मंजूल मणि ढिमोले, लखन रघुवंशी, गुलाम हैदर, गुलाम मुस्तुफा, आनंद थापक, आयुष्मान अवस्थी, कपिल यादव, जमील खान, प्रताप ठाकुर, रिज़वान खान, अजय शर्मा, कीर्ति मिश्रा, हेमंत चौधरी, कन्हैय्या गोस्वामी, जितेन्द्र गोरेले अमित खत्री, ऋतिक चौहान, हर्ष मलैया, जागेश यादव, प्रकाश यादव, सलीम खान, विजय यादव, कीर्ति मिश्रा सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।

