नर्मदापुरम / दिनांक 18/2/26 दिन वुधवार को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग विशेष प्रतिवेदक सुभाष चन्द्रा के द्वारा वन स्टाप सेंटर नर्मदापुरम का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वन स्टाप सेंटर में उपस्थित पीड़िताओं को परामर्श दिया तथा हितग्राहियों को प्रदान की जाने वाली सेवाओं के सम्बन्ध में जानकारी ली। उन्होने वन स्टाप सेंटर के स्टाफ का परिचय प्राप्त कर, उनके द्वारा किये जा रहे कार्यो की विस्तृत जानकारी ली एवं वन स्टाप सेंटर में सचांलित गतिविधियों की समीक्षा करते हुए पीड़िताओं को त्वारित सहायता, परामर्श एवं संरक्षण प्रदान किये जाने वाले प्रयासों कीसराहना की। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी ललित डेहरिया, परियोजना अधिकारी प्रमोद गौर, बाल संरक्षण अधिकारी आशु पटेल तथा वन स्टाप सेंटर के कर्मचारी उपस्थित रहे।

