

नर्मदापुरम / शहर के समीपस्थ माखन नगर तहसील अंतर्गत ग्राम चीलाचौन के एकलव्य वेयरहाउस से करोड़ों की लगभग 10 हजार मूंग की बोरियां गायब हो गईं। इसको लेकर अब इस मामले में कार्यवाही हुई और अधिकारियों ने ताला तोड़कर जांच की तो मूंग गायब मिली। इस संबंध में जिला प्रबंधक वासुदेव डवांडे का कहना है कि संचालक को तीन दिन तक खबर की लेकिन वे नहीं पहुंचे। अब वेयरहाउस का ताला तोड़ा गया और स्टाक चेक किया गया तो मूंग गायब मिली। अभी आकलन किया जा रहा है जल्द ही वेयरहाउस संचालक सहित अन्य लोगों पर एफआईआर दर्ज करने की कार्रवाई की जाएगी। वेयरहाउस संचालक आरती तोमर ने माखन नगर थाने में आवेदन देकर वेयरहाउस शाखा माखन नगर के प्रबंधक द्वारा षडयंत्र कर फंसाने की आशंका जताई है । अधिकारियों ने ताला गायब होने की बात कही है और कहा है कि स्टाफ भी कम मिला है। कलेक्टर के निर्देश पर टीम ने ताला तोड़कर स्टॉक चेक किया । इस संबंध में भौतिक सत्यापन किया गया।
इनका कहना है…..
अभी कितना बोरिया गायब हुई है इसका आकलन किया जा रहा है। संचालक को खबर की लेकिन वह मौजूद नहीं हुए और ताला तोड़कर स्टॉक चेक किया गया । हमारे द्वारा लगाया गया ताले को तोड़कर नया ताला लगाया गया । प्रथम दृष्टया इसमें ताला तोड़ने की बात सामने आई है जल्दी के केस दर्ज कराया जाएगा।
वासुदेव डवांडे, जिला प्रबंधक…..
म प्र वेयरहाउसिंग एंड लॉजिस्टिक कार्पोरेशन।
वहीं इधर धान में मिट्टी और रेत मिलाने पर अब तक नहीं हुई कार्रवाई
वहीं दूसरी ओर समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के दौरान भ्रष्टाचार का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। सरकारी तंत्र की मिलीभगत से अमानक सामग्री का भंडारण किया जा रहा है। जिला प्रशासन और वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अधिकारियों की भूमिका संदिग्ध नजर आ रही है। सांगाखेड़ा स्थित बालाजी वेयरहाउस में धान के साथ बड़े पैमाने पर रेत और कचरा मिलाया गया है। जासलपुर और निमसाड़िया जैसी सहकारी समितियों के साथ मिलकर हजारों क्विंटल अमानक धान कर संग्रहण कराया है।

