
नर्मदापुरम / विकसित भारत गारंटी रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण एक्ट (VB G RAM G) अभियान जिला अध्यक्ष प्रीति शुक्ला के मार्गदर्शन में जिलेभर में चलाया जा रहा है। अभियान के जिला संयोजक प्रसन्न हर्णे ने बताया कि यह अभियान जिला अध्यक्ष प्रीति शुक्ला के मार्गदर्शन में निरंतर आगे बढ़ रहा है। ग्रामीण मंडल अध्यक्ष गोकुल पटेलने बताया मंगलवार को नर्मदापुरम ग्रामीण मंडल के ग्राम रायपुर में ग्राम चौपाल कार्यक्रम का आयोजन पंचायत भवन प्रांगण में किया गया। साथ ही पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि परसमर्पण अभियान भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उनके एकात्म मानव दर्शन और अंत्योदय के विचारों को स्मरण करते हुए संगठन को समर्पण भाव से सशक्त बनाने तथा अंतिम व्यक्ति तक शासन की योजनाओं को पहुंचाने का संकल्प लिया गया। जिला अध्यक्ष प्रीति शुक्ला ने कहा कि VB G RAM G अभियान के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार एवं आजीविका के अवसरों को बढ़ाने का प्रभावी प्रयासकिया जा रहा है। बैठक में प्रमुख रूप से प्रसन्न हर्णे, ज्योति चौरे, भूपेंद्र चौकसे, विवेक गौर, गोकुल पटेल, हिमाचल सिंह, जयसिंह प्रधान, प्रीति चिरगानिया, विनोद कहार, धनराज बावरिया, राघवेंद्र वर्मा, बृजेश कहार, राजा कहार तथा सनी मिश्रा सहित भारतीय जनता पार्टीके कार्यकर्ता, मातृशक्ति एवं ग्राम के वरिष्ठजन उपस्थित रहे।

