
नर्मदापुरम / युवा कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव एवं मध्यप्रदेश प्रभारी श शिवि सिंह चौहान का युवा कांग्रेस नर्मदापुरम द्वारा मंगलवार को नर्मदा ब्रिज फॉरलेन पर स्वागत किया गया। युवा कांग्रेस नगर अध्यक्ष गुलाम मुस्तफ़ा ने बताया कि श्री चौहान पिपरिया में आयोजित युवा कांग्रेस जिला कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होने भोपाल से पिपरिया के लिए प्रस्थान करते वक़्त नर्मदापुरम पहुचे। जहाँ उन्होंने नर्मदा ब्रिज पर माँ नर्मदा की पूजा अर्चना कर कार्यकर्ताओ से मुलाक़ात की। इस दौरान उन्होंने संगठन की आगामी गतिविधियों को लेकर अपना मार्गदर्शन भी दिया। संगठन की मजबूती और युवा कांग्रेस की आगामी भविष्य मे भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु उन्होंने कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया। इस अवसर पर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष हर्ष कतकवार, जिला कार्यवाहक अध्यक्ष फैज़ान उल हक़, विधानसभा महासचिव आयुष्मान अवस्थी, सिराज खान, विशाल प्रधान, आफरीद खान, शिवम साहू, अफराज़ खान, मोहम्मद उमर, संतोष अहीरवार, हाशिम खाम, ललित मौर्य , अफ़ज़ल सिद्दीक़ी, राहुल शर्मा, मोहम्मद दाऊद, समीर खान, भावेश सैनी, नूर मोहम्मद, अयान खान, पंकज नामदेव, दीपक विश्वकर्मा, शुभम चौरे आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

