नर्मदापुरम / फाल्गुन अमावस्या के पावन अवसर पर विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल द्वारा श्री राम रोटी प्रसादी वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम दोपहर 1:00 बजे तिलक भवन, सेठानी घाट में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष नीतू यादव एवं विशिष्ट अतिथि जोगिंदर सरदार तथा रोहित गौर विशेष रूप से उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि श्रीमती नीतू यादव ने अपने उद्बोधन में कहा कि इस प्रकार के धार्मिक एवं सेवा कार्य समाज में एकता, संस्कार एवं धर्म के प्रति आस्था को मजबूत करते हैं। उन्होंने विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा निरंतर किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष डॉक्टर सुभाष दुबे, जिला संयोजक नितिन मेषकर, नगर अध्यक्ष पंडित ग्रीष्म दुबे, नगर उपाध्यक्ष प्रखर राज शर्मा, नगर मंत्री किशोर कुमार, नगर सह मंत्री सुरेंद्र साहू, जिला सह संयोजक प्रदीप दायमा, जिला गोरक्षा प्रमुख दिनेश कीर, महेंद्र मेषकर, अजय पाराशर, मनीष सिसोदिया, महेंद्र पालीवाल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान श्री राम रोटी प्रसादी का वितरण कर श्रद्धालुओं को प्रसाद ग्रहण कराया गया। कार्यक्रम का आयोजन अत्यंत श्रद्धा, अनुशासन एवं सेवा भाव के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

