नर्मदापुरम / दिनांक 17 फरवरी 2026 को जनहितैषी शिक्षक संघ नर्मदापुरम द्वारा स्वर्गीय श्रीमती अलका चौरे माध्यमिक शिक्षक जनशिक्षा केंद्र एस पी एम के अंतर्गत। एकीकृत माध्यमिक शाला पलासी में पदस्थ थीं, गंभीर बीमारी के चलते उनका 9 फरवरी को निधन हो गया । जनहितैषी शिक्षक संघ के सूत्रधार एवं संस्थापक कुंअर सिंह वाडिवा, संयोजक परमसुख गढ़वाल, संचालक अर्पणा जोशी, कोष संचालन कर्ता विद्या ठाकुर, पुरुषोत्तम अहिरवार, सरला ठाकुर के मार्गदर्शन में स्वर्गीय अलका चौरे के परिवार को तीस हजार एक सौ एक रुपए की राशि का आर्थिक सहयोग संगठन द्वारा उनके निज निवास बम्हनगांव खुर्द पहुंचकर किया गया। यह राशि जनहितैषी संघ से जुड़े सभी शिक्षकों के द्वारा एकत्रित की गई थी। जन हितैषी संघ को बने मात्र एक वर्ष हुआ हुआ है। इस एक वर्ष के दौरान संघ ने 4 शिक्षकों को आर्थिक मदद का सहयोग कर चुका है। प्रथम सपना श्रीवास्तव का एक्सीडेंट में आपरेशन करा कर, दूसरा स्वर्गीय पवन राजपूत को इलाज के वास्ते, तीसरा स्वर्गीय वीरेंद्र राजपूत को इलाज के वास्ते, चौथी बार स्वर्गीय अलका के परिवार को तीस हजार एक सौ एक रुपये का आर्थिक सहयोग किया। संघ का उद्देश्य हैकि किसी भी प्रकार की घटना दुर्घटना होने, गंभीर बीमारी के चलते, असमय किसी शिक्षक का निधन हो जाने पर संघ परोपकार की भावना से हर संभव संबंधित की मदद करता है।
श्री वाडिवा ने बताया कि हम किसी के निधन पर ॐ शांति लिखते है। उसकी अपेक्षा यदि ओम शांति के स्थान पर 100,200 रुपये की राशि दिवंगत के नॉमिनी को दी जाए तो सही मायने में उसकी कुछ हेल्प हो सकती है। ऐसे व्यक्तियों की मदद के लिए जनहितैषी संघ सदैव तत्पर तैयार रहता है। श्री वाडिवा ने जनहितैषी संघ से जुड़े सभी सदस्यों को अलका मेडम के परिवार को सहयोग राशि में जो सहयोग प्रदान किया है, उन सभी सदस्यों का हृदय से आभार व्यक्त किया।

