
नर्मदापुरम / शासकीय गृहविज्ञान स्नातकोत्तर अग्रणी महाविद्यालय में दिनांक 17 फरवरी 26 को वार्षिकोत्सव सृजन का उद्घाटन आनंद मेले के साथ किया गया। वार्षिकोत्सव सृजन के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम की श्रृंखला में प्रथम दिवस आनंद मेला एवं खेल उत्सव के अंतर्गत विभिन्न पारंपरिक खेलों का आयोजन किया गया। पारंपरिक खेलों में चम्मच दौड़, जलेबी दौड़, पिट्टू, बोरा दौड़, रस्सी कूद, कुर्सी दौड़, रस्सी खींच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वार्षिकोत्सव शुभारंभ के अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. श्रीमती कामिनी जैन ने अपने उद्बोधन में कहा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष में पांच दिवसीय वार्षिकोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। आनंद मेला से शुभारंभ किए गए कार्यक्रम में छात्राओं ने अपनी पाक कला के साथ-साथ स्वच्छता, सजावट एवं लागत से आय प्राप्त करने का हुनर सीखने का प्रयास किया है। खेलों में छात्राएं पारंपरिक खेलों में बढ़-चढ़कर सहभागिता कर रही है। इन खेलों का प्राचीन समय से ही बड़ा महत्व रहा है, जो बीच में विलुप्त से होते जा रहे थे पुनः विद्यार्थी को मैदान में खेले जाने वाले एवं प्राचीन समय से जोड़ने के लिए प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। यह खेल बिना महंगे उपकरणों के मनोरंजन का स्वस्थ्य विकल्प प्रदान करता है। यह हमारी विरासत के संवाहक हैं जो शारीरिक स्वास्थ्य को सुधारने के साथ-साथ मानसिक एकाग्रता को बढ़ाता है। खेल सर्वांगीण विकास में सहायक होता है। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी डॉ. संगीता अहिरवार ने 18 फरवरी को आयोजित होने वाली विभिन्न प्रतियोगिता से छात्राओं का अवगत कराया है एवं बताया कि मेहंदी, रंगोली केश सज्जा एवं बाल पेंटिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन कल किया जाना है जिसमें छात्राएं में बढ चढ़ कर सहभागिता करें। आनंद मेले की प्रभारी डॉ. रश्मि श्रीवास्तव के कुशल मार्गदर्शन में छात्राओं ने अपनी स्टॉल लगाकर सुस्वादु खाद्य सामग्री का विक्रय किया। क्रीड़ा अधिकारी डॉ. धर्मेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में विभिन्न पारंपरिक प्रतियोगिताओं का कुशल आयोजन किया गया। चम्मच दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर प्रीति, द्वितीय स्थान पर नंदिनी कहार एवं तृतीय रागिनी पासी रही, जलेबी दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर प्राची जाटव, द्वितीय स्थान पर मिनाक्षी पाल एवं तृतीय स्थान पर अंजू सराठे रही। पिट्टू में प्रथम स्थान पर भाग्यश्री राजपूत एवं समूह, द्वितीय स्थान पर स्नेहा पटेल एवं समूह रहा। बोरा दौड़ में प्रथम स्थान पर भाग्यश्री राजपूत, द्वितीय स्थान पर सपना नर्रे एवं तृतीय स्थान पर प्रीति ओंकार रही। रस्सी कूद में प्रथम स्थान पर सुजीता चौहान द्वितीय स्थान पर नंदिनी कहार एवं तृतीय स्थान पर चंचल मांझी रही। कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर अमीषा राजपूत, द्वितीय स्थान पर स्नेहा शर्मा एवं तृतीय स्थान पर सपना नर्रे रही। त्रिटंगी प्रथम स्थान पर डाली राजपूत एवं भूमिका मांझी, द्वितीय स्थान पर सपना नर्रे एवं सिमरन एवं तृतीय स्थान पर हर्षिता रैकवार एवं गीता मांझी रही। इन प्रतियोगिता में डॉ. पी आर मानकर, डॉ. सी एस राज, डॉ रामबाबू मेहर, डॉ. मनीषा बाघमारे, सुश्री काजल बाथरे, डॉ. देवाहूति खंडाइत, डॉ. प्रगति जोशी, डॉ. संगीता पारे, डॉ. कीर्ति दीक्षित, डॉ. श्रीमती प्रीति मालवीय, डॉ. रीना मालवीय, डॉ. मनीष तिवारी, श्रीमती आभा वाधवा, डॉ. निशा रिछारिया, डॉ. श्रद्धा गुप्ता, डॉ. रफीक अली, डॉ. प्रदीप सिंह चौहान, डॉ. नारायण सिंह उपरेलिया, धीरज खातरकर, डॉ. अमित मन्हास, डॉ. विजया देवासकर, डॉ. मनीषा तिवारी, श्रीमती अंकिता तिवारी, देवेंद्र सैनी, कुमारी श्वेता वर्मा शुभम भद्रे, कुमारी, रैनी राजपूत, ईशा शास्त्री, कुमारी सोनम ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया। इस अवसर पर डॉ. भारती दुबे, डॉ. पुष्पा दुबे, डॉ. श्रुति गोखले, डॉ. आर.बी. शाह, डॉ. संध्या राय, डॉ. हर्षा चचाने, डॉ. वैशाली लाल, डॉ. कंचन ठाकुर, डॉ. रागिनी सिकरवार, आर के चौकीकर, डॉ. दुर्गेश तेली, डॉ. हेमंत चौधरी श्रीमती दीपिका राजपूत, महाविद्यालयीन स्टाफ एवं भारी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।

