

नर्मदापुरम / दिनांक 06/08/25 को फरियादी राजेश वर्मा निवासी परराहदेह नर्मदापुरम की पत्नी अंजली वर्मा अपने पिता के साथ नर्मदापुरम से उसके मायके सेमरी किशोर बस से आई थी। जो पिपरिया बस स्टैण्ड पर बस बदलने के दौरान यह लोग बस मे अपना बैग रखकर बस से नीचे उतरकर ठेले पर जाकर फल खरीदने लगे। इसी बीच कोई अज्ञात व्यक्ति ने इनके बैग के अंदर रखा छोटा पर्स चुरा लिया। जिसमें सोने चांदी के जेबरात एवं कुछ नगदी रुपये रखे थे। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना पिपरिया में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक साई कृष्ण एस थोटा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मोहित कुमार यादव द्वारा टीम गठीत कर आरोपियो की तलाश हेतु निर्देशित किया था। विवेचना के दौरान सीसीटीव्ही कैमरे एवं तकनीकि साक्ष्यो के माध्यम से अज्ञात आरोपीगणो को ढूंढना प्रारम्भ किया एवं आरोपी की तलाश हेतु मुखबिर लगाये गए। मामले मे आरोपियो की पहचान बाबी दर्जी, मेघ सिंह कुशवाहा, नंदकिशोर यादव जिला हाथरस उत्तर प्रदेश के रुप मे हुई। जिसकी तलाश कर पूर्व में पुलिस द्वारा अलीगढ एवं हाथसर टीम भेजकर दो आरोपीगण मेघ सिंह व ननंद किशोर यादव को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपियो ने पूछताछ पर चोरी किये जेबरात आगरा तरफ के सुनार को बेचना बताया है।
आज दिनांक 17.02.2026 को आरोपी बाबी दर्जी एवं देवेन्द्र सिंह को विशेष स्थान से गिरफ्तार किया गया जिसे पुलिस अभिरक्षा मे पूछताछ की जा रही है, अब तक मामले मे चोरी किये जेबरात बेचने से प्राप्त 70,000/- रुपये नगद बरामदगी हो चुकी है। मामले के जेबरात सुनार को बेचे गए है, जिसकी पहचान कर ली गई है, उसकी तलाश की जा रही है। जो पुलिस की दबिश के बाद से ही फरार चल रहा है। आरोपियो के आपराधिक रिकार्ड के संबंध मे जानकारी ली जा रही है।
अब तक गिरफ्तार आरोपी:-….
1. नंदकिशोर यादव पिता मलखान यादव उम्र 36 साल निवासी मिर्जापुर जिला हाथरस उत्तर प्रदेश
2. मेघसिंह पिता मुरलीधर उम्र 45 साल निवासी ऐहान जिला हाथरस उत्तर प्रदेश।
3. बाबी उर्फ देवेन्द्र सिंह दर्जी पिता सुनेहरी लाल उम्र 47 साल निवासी ग्राम ऐहान जिला हाथरस उत्तर प्रदेश।
उल्लेखनीय भूमिका :- थाना प्रभारी गिरीश त्रिपाठी, उनि राजेन्द्र सिंह कुशावाह, सउनि सुशील कुशवाह, प्र. आर. योगेश यादव, प्र. आर. महेन्द्र गौर, प्र. आर. अरुण जुदेव, आर. अतुल विश्वकर्मा, आर. मोहसीन खान, आर. हेमंत पटेल, आर. अमरदास, आर. ललित हरणे, आर. स्नेहा साहू, आर. जितेन्द्र (सायबर सेल) की रही।

