
नर्मदापुरम / फाल्गुन मा कृष्ण पक्ष की अमावस्या पर पितरों का स्मरण करने एवं उनके निम्मित तर्पण और दान करने का विशेष महत्व बताया गया है, इससे जीवन मैं सुख शांति और समृध्दि की प्राप्ति होती है, इसी उपलक्ष्य मै माँ नर्मदा भोग सेवा समिति ने सेठानी घाट स्थित श्री राम जानकी मन्दिर पर नर्मदा स्नान करने आये श्रद्धालुओं को खिचड़ी प्रसाद वितरण किया, यह कार्यक्रम विगत पांच वर्षों से प्रत्येक अमावस्या और पूर्णिमा और विशेष पर्वो पर किया जाता हैं। इस कार्यक्रम में समिति के संरक्षक हँस राय, अध्यक्ष विवेक चौकसे, पं. लवलेश शर्मा, योगेश राठौर, रितेश शर्मा, चिंटू राठौर, श्यामु नायक, जय सिंह यादव, अतुल बधोरिया, मनोज मालवीय, अतुल मालवीय, अर्जुन ठाकुर, राम कुमार, हितेश कुमार, साजन हेमनानी, सचिन शर्मा, सौरभ शर्मा, प्रकाश गुप्ता, पं. पीयूष दुबे, सौरभ तिवारी, आयुष दुबे, निशांत मालवीय आदि सदस्य उपस्थित थे।

