




नर्मदापुरम / प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा साधु वासवानी खेल मैदान सिंधी कॉलोनी ग्वालटोली में शिव पुराण कथा का हुआ शुभारंभ। ब्रह्माकुमारी विद्यालय से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। भगवान शिव पार्वतीजी की मनमोहक झांकी मुख्य आकर्षण में रही। जिसने उपस्थित जनसमूह को भाव विभोर कर दिया। कार्यक्रम में नगर के गणमान्य उपस्थित रहे। सरिता मालवीय तहसीलदार नर्मदापुरम, नीतू यादव नगर पालिका अध्यक्ष, निर्मला हंसराज पार्षद, सुषमा खत्री पार्षद, नीरजा फोजदार वरिष्ठ समाज सेविका, नरेंद्र पटेल पार्षद, सुभाष गौर विधायक प्रतिनिधि सहित शहर के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कथा वाचिका बी के नीलू ने भगवान शिव की महिमा का सुंदर वर्णन करते हुए श्रद्धालुओं को अध्यात्मिक संदेश दिया और दिव्य और अलौकिक अनुभूति करवाई। बी के सुनीता ने सभी को प्रतिदिन आने का निमंत्रण देते हुए कहा कि यह कार्यक्रम 16 से 22 तारीख तक 7 दिवसीय रहेगा। जिसमें प्रतिदिन सुबह 6:30 से 8:00 तक म्यूजिकल एक्सरसाइज और साथ ही तनाव मुक्त जीवन जीने की कला सिखाई जाएगी। दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक शिव पुराण कथा का आयोजन होगा। बी के तुलसा ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए भगवान को कैसे याद करें उसकी विधि बताई। दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत रूप से उद्घाटन किया गया।

