
सिवनी मालवा / नगर के रणछोड़ दास ट्रस्ट राठौर समाज द्वारा भगवान श्री सिद्धिविनायक गणेश जी की प्राण प्रतिष्ठा स्थापना 16 फरवरी सोमवार को 16 वर्ष पूर्ण होने पर स्थापना दिवस पूर्ण श्रद्धा भक्ति के साथ उत्सव पूर्ण धूमधाम से रणछोड़ जी ट्रस्ट के द्वारा मंदिर में भगवान श्री सिद्धिविनायक गणेश जी का अभिषेक पूजन शाम 5:00 बजे मंदिर के पुजारी पंडित अशोक कुमार शर्मा, पंडित अमित शर्मा के द्वारा भगवान श्री सिद्धिविनायक गणेश जी का अभिषेक कर सुंदर वस्त्र एवं आभूषण के द्वारा विशेष श्रृंगार कर विधि विधान से मंत्र उच्चरित कर पूजा महा आरती कर प्रसादी वितरण किया गया है। इस अवसर पर मंदिर को आकर्षक लाईट फूल माला से सजाया गया। कार्यक्रम में रणछोड़ जी टेस्ट के ट्रस्टी ईमरतलाल राठौर, बदामी लाल राठौर, रवि शंकर राठौर, देवनारायण राठौर, राजू राठौर, छगनलाल राठौर, महेश प्रसाद राठौर, रमेश राठौर, राधेश्याम राठौर, मदन राठौर, बलराम राठौर, महेश राठौर, राजीव मोदी, राजेश राठौर, हरिओम राठौर, निलेश राठौर, रतन लाल राठौर, मेजर मधुसूदन राठौर, चिंटू राठौर, पार्षद किरण शिव राठौर, ईश्वर जमीदार, पत्रकार नंदकिशोर व्यास, सुधीर मालवीय, चंद्रशेखर पुरोहित, अरूण कश्यप सहित सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

