

नर्मदापुरम / सोमवार को नर्मदापुरम के समस्त अधिवक्तागण न्यायालयीन कार्य से विरत रहे। जिला अधिवक्ता संघ सचिव मनोज जराठे ने बताया कि अधिवक्ताओं ने एकत्रित होकर एडीएम राजीव रंजन पांडे को प्रतिवाद ज्ञापन सौपकर देश के प्रधानमंत्री, प्रदेश के मुख्यमंत्री से एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट तत्काल लागू किये जाने की मांग की है। ज्ञापन अतिरिक्त कलेक्टर को सौंपा गया। श्री जराठे ने बताया कि इसके पूर्व प्रधान एवं जिला सेंशन न्यायाधीश श्रीमती तृप्ति शर्मा को भी ज्ञापन सौंपा गया। श्री जराठे ने बताया कि एक सप्ताह बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री से मिलकर उन्हें समस्याओ से अवगत कराया जावेगा। इस दौरान जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष दीपक जैन, वरिष्ठ अधिवक्ता से ठाकुर के के जराठे, एस एस पटेल, प्रशांत तिवारी, सरदार खान, विजया कदम, रोहित पालीवाल, प्रदीप चौबे, अजय तिवारी, बलवंत ठाकुर, राजा चौहान, नितेश गौर, संजेश राजपूत, सुरेंद्र सिंह राजपूत, श्रीप्रकाश दुबे, योगेश पटेल, मनीष शर्मा, अनूप तोमर, सचिन चौबे, राजू मिश्रा, दिलीप ठाकुर, जितेंद्र कौशिक, प्रीतम ठाकुर, कैलाश राजपूत, विपिन चौरसिया, अमित गुबरेले, कल्पेश दुबे, सुंदरलाल वर्मा, ललित अहिरवार, राजेश चौरे, अखिलेश मिश्रा, हेमेंद्र ठाकुर, रविप्रताप दुबे, अजय प्रकाश श्रीवास्तव, हनुमत ठाकुर, रामकुमार दुबे, राजेश अग्रवाल, रत्नेश दुबे, जीत सिंह सिसोदिया, प्रताप ठाकुर, सहसचिव क्षमा चौहान, ग्रंथपाल पी डी चौरे, कार्यकारिणी सदस्य सौरभ तिवारी, सी के कुरापा, अभिषेक दीक्षित, प्रकाश कुशवाहा, दीपक सोन, अधिवक्ता संजीव बग्गन, अरविंद खंडेलवाल, राजेंद्र राजपूत, मनोज चौधरी, सफीक खान, रशीद खान, शादाब खान, मुकेश माचिया, आनंद यादव, जितेंद्र ठाकुर, अरविंद सिंघना, ए पी यादव, विकास यादव, धर्मेंद्र दुबे, संदीप दुबे, अनुराग दुबे, धर्मेंद्र यादव, राजेश मालवीय और भी अन्य अधिवक्ता उपस्थित थे।
जिला सेंशन न्यायाधीश, कलेक्टर को सौपें ज्ञापन में अधिवक्ताओं ने एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने के साथ वकीलों को सम्मान मिले, पुलिस एवं प्रशासन के विभागों में मिलने मांग की गई।

