
सिवनी मालवा / महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर सजग युवा मंडल द्वारा प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी वार्ड क्रमांक 9 में रेंज ऑफिस राम जी चौक के मंदिर में भगवान शिव का श्रद्धा और भक्ति के साथ अभिषेक, महाआरती एवं विशाल भंडारा कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। सजग युवा मंडल के संयोजक सदस्य पार्षद ईश्वरदास जमींदार ने जानकारी देते हुए बताया कि सजग युवा मंडल के द्वारा प्रति वर्ष अनुसार लगातार इस 14 वे वर्ष भी महाशिवरात्रि का कार्यक्रम मनाया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर धर्मलाभ प्राप्त किया।प्रातःकाल मंदिर प्रांगण में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान भोलेनाथ का दुग्ध, दही, घृत, शहद एवं गंगाजल से विधिवत अभिषेक किया गया। इसके पश्चात सायंकालीन महाआरती ओर विशाल भंडारा कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति रही, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा, महाशिवरात्रि का पर्व सनातन धर्म में विशेष महत्व रखता है और इस दिन भगवान शिव की आराधना से सुख, शांति एवं समृद्धि की प्राप्ति होती है। सजग युवा मंडल के सदस्य आदित्य सोनी एवं अक्षय खटी ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी मंडल के सदस्यों सहित श्रद्धालुओं, पत्रकार बंधुओ गणमान्य नागरिक जनप्रतिनिधिगण का आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करते रहने का संकल्प दोहराया। इस अवसर पर मंडल के संरक्षक शिवनारायण जमीदार, नगर पालिका अध्यक्ष रितेश जैन, सुरेंद्र लोवंशी, मनीष लोवंशी, नवीन सोनी, बबलू जमींदार, आदित्य सोनी, लालू कुशवाह, जैनु लोवंशी, अड्डू सूर्यवंशी, मानु लोवंशी, नितिन लौवशी, छोटू धपाड़िया, गोलू लोवंशी, जयनारायण लोवंशी, अनिल लोवंशी, राहुल गौर, कमलेश लोवंशी, अक्षय खटी, राजेंद्र लोवंशी थुआ, राजेंद्र जमीदार, राजकुमार सरदार, हेमंत लोवंशी, विक्की सराठे, राहुल सेन, कपिल जमींदार, विजय मालवीय, शहदीप कुशवाहा, संतोष सेन, पवन कुशवाहा, सोनू सेन, बाबू कुशवाहा, गब्बर ठाकुर, डब्बू वर्मा, ईश्वरदास जमींदार सहित पत्रकार बंधुओ में वीरेंद्र तिवारी, राजू राठौर, विनीत राठी, उमेश गोंड़, के.के यदुवंशी, शेखर बांधव, तापस जोशी, सुनील यादव सहित हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

