सिवनी मालवा / भीलट देव दरबार में चल रही शिव महापुराण कथा सत्संग का रविवार को मंगल मय विराम हुआ। रुद्राभिषेक के साथ कथा का विश्राम जिसमें क्षेत्र के बड़ी संख्या में भक्तगण सम्मिलित हुए। कथा को विस्तार देते हुए महंत गोविंद दास ने कहा कि जीवन में यदि सुखी रहना है तो हमें भगवान की शरण लेनी पड़ेगी। पूरे विश्व में भौतिक उन्नति तो हुई है, पर यदि आध्यात्मिक शांति चाहिए तो भारत देश में आना पड़ेगा। यह देश शांति का टापू है, यह भारत देश दुनिया को अध्यात्म की पूंजी देने वाला देश है। हमारा भारत देश विश्व को आज भी शांति का संदेश देता है। इसीलिए हमारे देश को भारत माता कहा जाता है। क्योंकि यह भक्ति प्रेम करुणा अध्यात्म परमार्थ की शिक्षा देने वाला यह भारत देश है। कथा भीलट देव मंदिर सेवा समिति के द्वारा आयोजित की गई। आयोजन समिति ने सभी कार्यकर्ताओं क्षेत्र वासियों का आभार व्यक्त किया।

