
नर्मदापुरम / फाल्गुन मास कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर महाशिवरात्रि का उत्सव मनाया गया। इसी उपलक्ष्य में मां नर्मदा भोग सेवा समिति ने सेठानी घाट स्थित श्री राम जानकी मंदिर पर महाशिवरात्रि का पर्व मनाने आये श्रद्धालुओं को फलाहारी खीर का वितरण किया। इस कार्यक्रम में समिति के संरक्षक हँस राय, अध्यक्ष विवेक चोकसे, पं. लवलेश शर्मा, योगेश राठौर, रितेश शर्मा, आयुष दुबे, श्यामु नायक, अर्जुन ठाकुर, चिंटू राठौर, अतुल भदौरिया, जयदेव सिंह, मनोज मालवीय, पं. पीयूष दुबे, साजन, भुवनेश मेश्कर, शिवम शर्मा, सचिन शर्मा, वेदांत ठाकुर, निशांत मालवीय, विनय यादव, सौरभ तिवारी, अमित राजपूत, गौरव पटवा, डॉ शुभम दुबे, मधुर शिवहरे आदि सदस्य उपस्थित थे।

