नर्मदापुरम / पचमढ़ी में चल रहे महाशिवरात्रि मेला एवं वन्य प्राणी की सुरक्षा की दृष्टि से सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के क्षेत्रों में डॉग अपोलो के द्वारा सघन निगरानी की जा रही है। बताया गया कि सतपुड़ा टाइगर रिजर्व की क्षेत्र संचालक राखी नंदा के दिशा निर्देशन में एवं उप संचालक ऋषिभा नेताम के मार्ग दर्शन में सहायक संचालक पचमढ़ी संजीव शर्मा के कुशल नेतृत्व में वनपरिक्षेत्र अधिकारी पचमढ़ी विवेक तिवारी ओर उनकी टीम के द्वारा सतपुड़ा टाइगर रिजर्व की डॉग स्क्वाड के साथ बस स्टैंड, जटाशंकर महादेव, डीपी गुप्त महादेव, चौरागढ़ एवं आसपास के लगे एरिया में घुमक्कड़ जाती समुदाय के ढेरों पर जड़ी बूटी दुकान एवं अन्य दुकानों पर डॉग अपोलो द्वारा सर्चिंग कार्य किया जा रहा है । साथ ही आने जाने वाले श्रद्धालुओं को प्रचार प्रसार के माध्यम से जंगल किनारे पन्नी पाउच बोतल, प्लास्टिक की पन्नी नहीं फेंकने जागरूक किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि डॉग अपोलो की नजर शिकारियों पर भी है जंगल में कोई गतिविधि ना हो इसलिए दिन रात्रि में गश्ती कार्य किया जा रहा है।

