
नर्मदापुरम / पचमढ़ी महादेव मेले की सुचारू व्यवस्थाओं को मजबूत बनाने हेतु पुलिस कप्तान साई कृष्णा एस थोटा ने मेले का विस्तृत भ्रमण किया गया । इस दौरान उन्होंने विभिन्न पुलिस पिकेट्स, पॉइंट्स और व्यवस्था स्थलों का निरीक्षण किया तथा कर्मचारियों से संवाद कर व्यवस्था की जानकारी ली। साथ ही, व्यवस्था को और बेहतर बनाने हेतु उपयोगी सुझावों पर चर्चा की। मेले की सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था हेतु पुलिस पिछले 9 दिनों से दिन-रात अनवरत प्रयासरत है। जमीनी स्तर पर योजनाओं को मूर्त रूप देने वाले कर्मियों का उत्साह बढ़ाने के उद्देश्य से कप्तान ने बस स्टैंड, पार्किंग क्षेत्र, शैलांजली बैरियर, महादेव पार्किंग तथा डीपी पॉइंट का निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस कर्मियों से वर्तमान व्यवस्था, चुनौतियों एवं दिक्कतों पर खुलकर चर्चा की तथा उनका हौसला अफजाई की।उल्लेखनीय है कि विगत रात्रि में भी पुलिस अधीक्षक द्वारा मटकुली से बस स्टैंड तक कान्वाय व्यवस्था, मोबाइल पार्किंग, बसों एवं पार्किंग व्यवस्था का अवलोकन किया गया था। इस दौरान डीएसपी यातायात संतोष मिश्रा, एसडीओपी पिपरिया मोहित यादव तथा थाना प्रभारी पचमढ़ी निरीक्षक पदम सिंह भी उपस्थित रहे। नर्मदापुरम पुलिस मेले के दौरान तीर्थयात्रियों की सुरक्षा एवं सुविधा सुनिश्चित करने हेतु प्रतिबद्ध है।

