
नर्मदापुरम / शहर के चित्रगुप्त घाट स्थित चित्रगुप्त मंदिर में महाशिवरात्रि के पावन पर अखिल भारतीय कायस्थ समाज मातृशक्ति द्वारा भगवान भोलेनाथ का महा रुद्राभिषेक किया गया। पंडित संदीप तिवारी ने मिट्टी के शिवलिंग बनाए और शिवलिंग की पूजा अर्चना करने के पश्चात महा अभिषेक कराया। भगवान भोलेनाथ का श्रृंगार किया गया । अभिषेक के बाद पूजा अर्चना की गई।आरती और प्रसादी का वितरण किया गया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी विजय वर्मा, मनोज वर्मा , राजेंद्र श्रीवास्तव, नगर पालिका उपाध्यक्ष अभय वर्मा, अध्यक्ष ज्योति वर्मा, सी बी खरे, प्रीती खरे, ममता तिवारी, मंजू श्रीवास्तव, केशव देव वर्मा, लालता प्रसाद, सुमन वर्मा, रश्मि सक्सैना, गुड्डू वर्मा, जानकी, अशोक वर्मा सहित सामाजिक बंधु के अलावा अन्य लोग भी विशेष रूप से उपस्थित थे।

