
इटारसी / आज ही के दिन 14/02/2019 को पुलवामा के निकट अवंतीपोरा में आतंकियों द्वारा हमले में CRPF के 44 वीर जवान शहीद हुए थे। उनके सम्मान में इटारसी में राजेश चौहान नेतृत्व में जयस्तंभ चौक पर मोमबत्ती जलाकर एवं मौन के साथ भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। जिसमें इटारसी नगर के प्रथम नागरिक पंकज चौरे, सभापति राकेश जादव, युवा पार्षद राहुल प्रधान, अनिल अहिरवार, सभापति मंजीत कालोसिया , प्रवीण पटेल, कुलदीप रघुवंशी, विक्की, पवन मेहरा
विनोद लॉन्गरे, शुभम् वालिया, शुभम् अहीरवार, दीपक पाल, कपिल अहिरवार, पवन चौहान, बिट्टू माहाला, प्रशांत श्रीवास्, तरुण सरवन, योगेश कहार, शुभम् टिकरिया, मोहित पटैल, अजय राजपूत, वीरू बाथरे, मोनू गलार आदि उपस्थित रहे।

