
नर्मदापुरम / शनिवार को पुलवामा में शहीद हुए देश के वीर जवानों को श्रद्धांसुमन अर्पित करने हेतु ग्राम ब्यावरा में अमर शहीद श्री विजय शंकर दुबे के समाधी स्थल पर पुलवामा हमले में शहीद हुए सैनिकों को कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में विशेष रूप से नर्मदापुरम विधायक डॉ. सीताशरण शर्मा, पूर्व जिला महामंत्री प्रसन्न हरणे, मंडल अध्यक्ष गोकुल पटेल, पुरानी इटारसी मंडल अध्यक्ष मयंक महतो , मण्डल महामंत्री हिमाचल सिंह, मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती प्रीति चिरगानिया, सरपंच अनिल चौरे, पाटोदी जनपद सदस्य सोनू चौरे, कमलेश चौरे एवं बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।

