
नर्मदापुरम / कृष्णा करियर कॉन्वेंट स्कूल रसूलिया में खेलकूद प्रतियोगिता का किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जितेंद्र पाठक एसडीओपी तथा डॉ. मयंक तोमर एजुकेशनिस्ट द्वारा छात्रों को पुरस्कार वितरित किए गए। मुख्य अतिथि श्री पाठक द्वारा छात्रों को खेलकूद एवं पढ़ाई में सामंजस्य एवं समय प्रबंधन पर विशेष ध्यान देने को कहा एवं खेल शारीरिक स्वास्थ्य एवं भविष्य निर्माण के लिए जरूरी है। प्रतियोगिता का शुभारंभ बख्तावर मेडम द्वरा किया। आभार व्यक्त स्कूल प्रिंसिपल श्रीमती कल्पना कुशवाह ने किया। स्कूल के सभी स्टाफ की सराहना करते हुये सभी बच्चो को खेलो के महत्व के बारे मे बताया। प्राचार्या ने सभी छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी। प्रतियोगिता में मुख्य खेल रहे स्कूल के खेल शिक्षक रामजीवन बकोरिया ने बताया की वार्षिक खेल महोत्सव में वॉलीबॉल, थ्रो बॉल, डोजबॉल, 400 मीटर रेस, खो- खो, हाई जंप, रिले रेस, शॉट पुट खेलो में बच्चो ने अपने खेलो के कौशल का प्रदर्शन किया।

