

नर्मदापुरम / महाशिवरात्रि का त्योहार हम सबके लिए एक दिव्य और अलौकिक पर्व है जो हमें परमात्मा शिव से जुड़ना सिखाता है, क्योंकि भगवान सर्वशक्तिमान है सर्वश्रेष्ठ है। शिवरात्रि पर हम सभी शिव बाबा का अभिषेक करते हैं धतूरा चढ़ाते हैं बैर चढ़ाते हैं बेलपत्र चढ़ाते हैं और भगवान शिव की आराधना करते हैं। भगवान ने कहा बच्चे विकारों रूपी कांटों का त्याग करो और अच्छे गुणों को अपने अंदर धारण करो, बेर भावनाओं को छोड़ो शुभभावनाओं को धारण करो तो जीवन खुशियों से भरेगा” यही संदेश भगवान हमें देते हैं। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरी विश्वविद्यालय जो आध्यात्मिक संस्थान है जो प्रतिवर्ष शिवरात्रि पर विशाल कार्यक्रमों का आयोजन करते रहा है। इस बार महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर “श्री शिव महापुराण कथा ज्ञान महायज्ञ” का आयोजन किया गया है। यह कार्यक्रम 16 फरवरी से 22 फरवरी तक खेल मैदान सिंधी कॉलोनी ग्वालटोली में रहेगा। 16 फरवरी दोपहर 12:00 बजे विक्रम नगर रसूलिया से कलश यात्रा निकाली जाएगी। जो ग्वालटोली खेल मैदान तक पहुंचेगी एवं उद्घाटन होकर श्री महाशिवपुराण का शुभारंभ होगा। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरी विश्वविद्यालय द्वारा सभी शहर वासियों को विशेष निमंत्रण दिया है कि शिव पुराण कथा जो प्रतिदिन दोपहर 2:00 बजे से 5:00 बजे तक रहेगी । प्रतिदिन प्रातः 7:00 बजे से 7:30 बजे तक म्यूजिकल मेडिटेशन और प्रातः 7:30 बजे से 8:30 बजे तक तनाव मुक्ति जीवन खुशनुमा जीवन शैली शिविर रखा जाएगा। अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं अथवा लाभ ले।

